कटनी

सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस, वारंटियों को धरपकड़, बदमाशों के घर दस्तक, कटनी पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त

कटनी, यशभारत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कांबिंग गस्त में सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चर्तुवेदी सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 170 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 117 स्थाई/गिरफ्तारी/जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया एवं 93 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई। विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 50 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न प्रकरणों में जारी 27 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई कुल 50 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई। 43 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। कांबिंग गस्त के दौरान 02 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई। अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 26 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। अभियान के दौरान 40 जमानती वारंट एवं 38 संमंस तामील किए गए। रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एवं 42 चालान मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में किए गए। सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार रखे पाए जाने पर 01 व्यक्तियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। शांति भंग की आशंका पर 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 90 प्रकरणों में 98 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। 12 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।कटनी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई। एवं अपराधियों के डोजियर भरे गए।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने , अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button