उतरप्रदेशदेश

कोठी कस्बे में खाद की कालाबाजारी के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

बाराबंकी | बाराबंकी के कोठी कस्बे में सरस्वती स्कूल के निकट भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा जिला सचिव बृजपाल तहसील उपाध्यक्षशिवनंदन तहसील सचिव भारत लाल गुप्ता देशराज जिला सचिव बृजेश कुमार समेत करीबन 100 कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किसानों ने खाद की कथित कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

किसानों का आरोप है कि शिव खाद भंडार के संचालक द्वारा यूरिया खाद लगभग 520 रुपये में जिंक के साथ अनिवार्य रूप से दी जा रही थी, जबकि किसानों का कहना है कि खाद निर्धारित मूल्य से काफी अधिक दर पर बेची जा रही है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि खाद की बढ़ी हुई कीमतों के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button