भोपालमध्य प्रदेश

युवती को शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज

युवती को शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना इलाके में एक युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर शांत करा दिया था और शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
​मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को नरेंद्र राजपूत नाम का युवक एक होटल में लेकर गया था। वहाँ आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना पिछले साल 7 जुलाई 2025 की बताई जा रही है।

​डरा-धमकाकर रखा चुप, शादी के वादे से मुकरा
​घटना के बाद आरोपी नरेंद्र राजपूत ने पीड़िता को डराया-धमकाया और पुलिस में एफआईआर न करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने पीड़िता से शादी करने का वादा भी किया था, जिसके चलते लोक-लाज और डर के कारण महिला ने उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन हाल ही में जब आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
​शाहपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी नरेंद्र राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button