जबलपुरमध्य प्रदेश

गलन भरी ठंड में बारिश ने और बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर के प्रकोप के चलते और गिरेगा पारा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। शुक्रवार को सीवियर कोल्ड डे जैसे हालात के बाद शनिवार को हुई बारिश और बूंदाबांदी ने गलन भरे ठंड के मौसम में लोगों की ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो यह हल्की बूंदाबादी शीतलहर के प्रकोप को रोकने के लिए नाकाफी साबित होगी। जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 1 से 2 दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। यही नहीं शनिवार को रात तक बूंदाबांदी के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

9.6 डिग्री तक गिरा पारा
शुक्रवार को लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड महसूस हुई, हालांकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button