मध्य प्रदेशराज्य

24 तहसीलदारों का कारण बताओं नोटिस जारी : समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का नही किया निराकरण

 

रीवा । रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के 24 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस दिया है। आरसीएमएस पोर्टल में तय समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण न करने पर नोटिस दिया गया है। कमिश्नर ने कहा है कि लंबित राजस्व प्रकरणों तय समय सीमा से बाहर होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

कमिश्नर ने रीवा जिले के तहसीलदार हुजूर नगर अनुपम पाण्डेय, प्रभारी नायब तहसीलदार कोठी तेजपति सिंह, प्रभारी तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल तथा प्रभारी तहसीलदार त्योंथर राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को नोटिस दिया है।

 

कमिश्नर ने सतना जिले में प्रभारी तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार नागौद प्रज्ञा दुबे, प्रभारी तहसीलदार कोटर उचेहरा ज्योति पटेल, प्रभारी तहसीलदार मणिराज सिंह बागरी तथा प्रभारी तहसीलदार बिरसिंहपुर डॉ शैलेन्द्र बिहारी शर्मा को नोटिस दिया है। सीधी जिले में प्रभारी तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पाण्डेय, बहरी इंद्रभान सिंह तथा गोपद बनास राकेश कुमार शुक्ला को नोटिस दिया गया है।

सिंगरौली जिले में कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार सिंगरौली प्रीति सिकरवार, सरई धर्मप्रकाश मिश्रा, चितरंगी नागेश्वर प्रसाद पनिका, माड़ा जान्हवी शुक्ला तथा तहसीलदार सिंगरौली नगर सविता यादव को नोटिस दिया है। कमिश्नर ने मऊगंज जिले के प्रभारी तहसीलदार मऊगंज वीरेन्द्र पटेल तथा प्रभारी तरहसीलदार हनुमना शिवम गौतम एवं मैहर जिले के तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह, तहसीलदार मैहर जितेन्द्र पटेल एवं तहसीलदार अमरपाटन रामदेव साकेत को नोटिस दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button