मध्य प्रदेशराज्य
धारदार हथियार से युवक की हत्या : घर से लापता था मृतक, क्षेत्र में हड़कंप… पुलिस जांच जारी

रीवा । जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव में रहने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक राजबहोर कोरी पिता संतोष 30 वर्ष को बीती रात मृत अवस्था में संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक बीती शाम लगभग 4 बजे से लापता था।
वह तुर्की रेलवे स्टेशन के समीप एक खंडहर भवन में घायल अवस्था में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। जिसे उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि हत्या करने वाले कौन हैं, अभी उन्हें पता नहीं। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।







