देश

पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी महेंद्र तिवारी का निधन

जानेंमाने पूर्व क्रिकेटर योगेंद्र तिवारी के छोटे भाई थे

जबलपुर | पूर्व रणजी ट्रॉफी हरफनमौला खिलाड़ी महेंद्र तिवारी का आज रायपुर में निधन हो गया वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे ।65 वर्षीय महेंद्र का जन्म और शिक्षा जबलपुर में हुई थी। वे जानेंमाने पूर्व क्रिकेटर योगेंद्र तिवारी के छोटे भाई थे। महेन्द्र ने अपनी जुझारू क्षमता के बल पर कई वर्षों तक मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम के स्थायी सदस्य रहे ।

वे मध्यम तेजगति की बॉलिंग और निचले कर्म की भरोसेमंद आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे उनका अंतिम संस्कार आज शाम रायपुर में संपन्न होगा वे रायपुर में सेंट्रल एक्साइज से सेवानिवृत थे ।महेंद्र ने लगभग ढाई दशक तक जबलपुर में क्रिकेट खेला डिवीजनल क्लब क्रिकेट के अलावा rdvv टीम प्रतिनिधित्व किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button