भोपालमध्य प्रदेश

शातिर बदमाश गिरफ्तार, 5 गंभीर मामले हैं दर्ज

शातिर बदमाश गिरफ्तार, 5 गंभीर मामले हैं दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार लोहे की छुरी और बिना नंबर की सिल्वर रंग की बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का आदतन अपराधी है और उस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार, 1 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक लाड़ली लक्ष्मी पार्क के पास खड़ा है। सूचना की तस्दीक के लिए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां नीले रंग की टी-शर्ट पहने और बुलेट पर बैठा एक युवक पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा। मुस्तैद पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक बावस्कर उर्फ बब्बू निवासी पंचशील नगर, टीटी नगर बताया। जब पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली, तो उसकी कमर में दाहिने तरफ छिपाई गई एक धारदार लोहे की छुरी बरामद हुई। छुरी रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके साथ ही पुलिस ने उसके पास मौजूद बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ बब्बू के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना टी.टी. नगर और थाना रातीबड़ में पहले से ही 5 अपराध दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button