मध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त की कार्यवाही : पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप

नरसिंहपुर । जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज गोटेगांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का नम्बर 41के ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश एवं उपमहाद्रीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन में आज लोकायुक्त जबलपुर ने यह कार्यवाही की

पटवारी यह राशि गोटेगांव में टीले के पास अपने किराए के मकान में बने दफ्तर में ले रहा था।

शिकायतकर्ता संदीप ठाकुर निवासी ग्राम पडरिया ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां ममता बाई के नाम पर ग्राम मुंआर में 7एकड जमीन का नामांतरण होना था। इस काम के बदले पटवारी घनश्याम गढ़वाल द्वारा 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। संदीप ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, लेकिन पटवारी घनश्याम गढ़वाल निवासी ग्राम बरही जिला कटनी पदस्थापना गोटेगांव तहसील लगातार काम टालता रहा और परेशान कर रहा था।

पटवारी की प्रताड़ना से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की। लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन करने के बाद आज योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही संदीप ठाकुर ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये पटवारी घनश्याम गढ़वाल को उसके किराए के घर वाले ऑफिस में दिए, वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कार्यवाही में लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिए, जितेंद्र यादव,आरक्षक विजय, सतीश, पंकज, विनोद ,राकेश शामिल रहे।

पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत है। इस कार्रवाई से इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button