जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
बेलखाडू

झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
बेलखाडू। लंबे समय से रुक-रुक कर हो रही बारिश और उमस भरी गर्मी से आमजन के साथ-साथ किसान भी खासे परेशान थे। धान की रोपाई के बाद तखेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी, क्योंकि इस समय फसल के बेहतर विकास के लिए खेतों में पानी की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है।
मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई और घंटो तक लगातार हुई तेज बारिश से क्षेत्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। बारिश से वातावरण सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।

इस बारिश ने बेलखाडू सहित आसपास के ग्रामों के किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। धान की फसल के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से सिंचाई की चिंता फिलहाल कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो फसलों को काफी फायदा मिलेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ जाएगी।







