मध्य प्रदेशराज्य

धरती की प्यास, आस्था की आस:  बारिश के लिए महिलाओं का 30 किमी का ‘महाव्रत’… नंगे पांव कलश यात्रा निकाल मांगी अच्छी वर्षा

सागर । जिले के खुरई क्षेत्र में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से किसान चिंता में हैं। खेतों में बोवाई और कृषि कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में जंगराई गांव की महिलाओं ने अच्छी बारिश की कामना के लिए आस्था का रास्ता चुना है।

Screenshot 20260728 183057.WhatsApp

महिलाएं करीब 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा नंगे पांव और सिर पर कलश रखकर सात गांवों के देवी मंदिरों में जल अर्पित कर रही हैं।खुरई तहसील के जंगराई गांव से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महिलाएं सिर पर कलश रखकर और नंगे पांव भक्ति गीत गाते हुए गांव-गांव पहुंच रही हैं। यात्रा के दौरान वे पथरिया जेगन, करमपुर, खिमलासा नई बस्ती, खिमलासा, लमेठी, नाऊखेड़ा, बम्होरी खड़ेरा, सेमरा गनपत सहित कई गांवों के देवी मंदिरों में जल अर्पित कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button