जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटी डीएम परिसर में निकला विशालकाय अजगर.. देखें वीडियो
जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटी डीएम कॉलेज परिसर में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर निकलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों और अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में किया। इसके बाद उसे कॉलेज परिसर से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।







