जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

जीतू पटवारी पर सीएम मोहन यादव की टिप्पणी को तन्खा ने बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

अशोभनीय भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति, गरिमा बनाए रखने की दी नसीहत

जबलपुर, यशभारत। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में इस्तेमाल की गई अशिष्ट भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हम इस बयान से स्तब्ध हैं। मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसी भाषा और शैली न पहले कभी देखने को मिली है और न ही इसकी कोई जगह होनी चाहिए। यह पूरी तरह निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस प्रकार के वक्तव्य प्रदेश का माहौल बिगाड़ते हैं और राज्य की संस्कृति एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध हैं। यह संभव है कि मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक विरोधियों के तौर-तरीकों से नाराज़ हों, लेकिन संवैधानिक पद पर आसीन किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। श्री तन्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक जीवन की गरिमा और मर्यादा की रक्षा करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button