मध्य प्रदेशराज्य

महाराष्ट्र में बंधक बने 23 मजदूर : पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 

 

दमोह। दमोह पुलिस की सक्रियता और तत्परता से महाराष्ट्र में फंसे 23 मजदूरों को सकुशल उनके गृहग्राम वापस लाया गया। इस सराहनीय कार्य से मजदूरों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में जनसेवा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को ग्राम नोनपानी के समाजसेवियों ने हिण्डोरिया पुलिस को सूचना दी कि गांव के 23 मजदूर मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र के सांगली जिले गए थे, लेकिन उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा था। मजदूरों से कोई काम भी नहीं कराया जा रहा था और उन्हें वहां रोके रखा गया था।

 

 

सूचना मिलने पर हिण्डोरिया थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने मजदूरों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया। बातचीत में मजदूरों ने अपनी परेशानी की पुष्टि की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के सांगली जिले के संबंधित थाना क्षेत्रों की जानकारी जुटाकर वहां के थाना प्रभारियों से संपर्क किया गया।

विशेष प्रयासों के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से सभी 23 मजदूरों को मुक्त कराया गया और उन्हें सुरक्षित उनके गृहग्राम नोनपानी, थाना हिण्डोरिया वापस पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button