उत्तर प्रदेशदेश

कैंची धाम जा रही इनोवा ट्रेलर में घुसी,4 दोस्तों की मौत,3 युवक गंभीर

बाराबंकी में सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

बाराबंकी | बाराबंकी में सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।हादसा मंगलवार रात 2:50 बजे भिखरा गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर से ट्रेलर लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में घुस गई। कार में कुल सात लोग सवार थे।

चार युवकों की मौके पर मौत

हादसे में राहुल कुमार (29) निवासी चंदौली, राहुल सिंह (30) पुत्र गाजीपुर, सत्यम सिंह (30) निवासी बलिया और सूरज मिश्रा (31) निवासी सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज निवासी मिर्जापुर, प्रशांत निवासी बलिया और चंदन सिंह निवासी मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

झपकी आने से हादसे की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button