कटनी

पहले दिन जमकर तपे नौतपा, 43 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

कटनी, यशभारत। आज 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो गई। नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। सुबह से ही गर्मी कहर ढाती हुई दिखी। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से दोपहर के समय सडक़ें सूनसान नजर आई। लोग अपने जरूरी कामों को लेकर आते-जाते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक नवतपा के दौरान अगले कुछ दिनों तक पारा 43-44 डिग्री तक रहने की संभावना है। बंूदाबांदी की भी उम्मीद है। नौतपा के नौ दिन गर्मी के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। इस बार भी भीषण गर्मी में तापमान तेजी से बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
प्री-मानसून बारिश के आसार
आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक नवतपा में इस वर्ष गर्मी से राहत मिलने के आसार है। 25 मई से 2 जून के बीच कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय रहेंगे। यह सिस्टम प्री-मानसून बारिश कराएंगे। बीच में दो या तीन दिन तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
शहर के तापमान पर एक नजर
मौसम विभाग की जानकारी देने वाली बेवसाइट के मुताबिक आज रविवार 25 मई को शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button