भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले मां-बेटे पंजाब से गिरफ्तार, 3 लाख की अड़ीबाजी का मामला

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले मां-बेटे पंजाब से गिरफ्तार, 3 लाख की अड़ीबाजी का मामला

​भोपाल, यशभारत । राजधानी की शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती को ब्लैकमेल करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की अड़ीबाजी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आपस में मां-बेटे हैं।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी पीड़िता ने थाना परिसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक गुप्ता ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवेचना में लिया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को तकनीकी इनपुट के आधार पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लुधियाना स्टेशन से मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता उम्र 19 साल और उसकी मां रंजू बाई उम्र 53 साल निवासी मधुबनी अपार्टमेंट एन्क्लेव, लुधियाना को विधिनुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल मुख्य आरोपी अभिषेक को रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button