MP पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 59 उप निरीक्षकों के थोक तबादले

MP पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 59 उप निरीक्षकों के थोक तबादले
नक्सल प्रभावित जिलों से वापसी और नई तैनाती
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से प्रदेश में बड़े पैमाने पर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद कुल 59 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना सौंपी गई है। यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी किया गया है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वालों की वापसी
इस फेरबदल की सबसे मुख्य विशेषता नक्सल प्रभावित जिलों (बालाघाट और मण्डला) में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारियों का स्थानांतरण है। आदेश के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अपनी 2 वर्ष की कठिन सेवा अवधि पूरी कर चुके उप निरीक्षकों को अब प्रदेश के अन्य जिलों में सामान्य नियुक्तियां दी गई हैं।









