मध्य प्रदेशराज्य

जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, इलाके में सनसनी : घर से हो गई थी लापता

 

मंडला। नैनपुर थाना क्षेत्र के खोहरी जंगल में एक महिला का नरकंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नरकंकाल के साथ चूडिय़ां और साड़ी भी बरामद हुई। जिससे उसकी पहचान महाराजपुर थाना क्षेत्र के मलारा गांव निवासी 65 वर्षीय इंदुवती के रूप में हुई। इंदुवती, पति चैतराम विश्वकर्मा 4 मई को अपने घर से लापता हो गई थीं। उनकी बेटी नगीना ने 7 मई को महाराजपुर थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

जिसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। यह घटना स्थल नैनपुर और महाराजपुर दोनों थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आता है।

 

जिसके कारण दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर मौजूद है। सूचना मिलने पर सुबह ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई थी। परिजनों ने दांतों के आधार पर नरकंकाल की पहचान की है हालांकि आधिकारिक पुष्टि एफ एसएल रिपोर्ट के बाद ही होगी। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर बालाघाट से (एफ एसएल) फ ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को बुलाया जा रहा है। एफ एसएल टीम के पहुंचने और गहन जांच के बाद ही पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंच पाएगी कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण। गौरतलब है कि खोहरी के जंगल में पूर्व में भी हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं जिससे इलाके में ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

—————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button