जबलपुरमध्य प्रदेश

DJ संचालक के घर देर रात हमला, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO वायरल, सिंधी कैंप में आधी रात मचा हड़कंप, CCTV कैमरे तोड़े, जान से मारने की धमकी का आरोप

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप इलाके में रहने वाले डीजे संचालक राजा बैन पर देर रात हुए हमले का मामला अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और हंगामे के दृश्य दिखाई देने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानी चौक, राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाले राजा बैन 18 मई की रात करीब 12:50 बजे अपने घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी मोहल्ले का अंकित सोनकर वहां पहुंचा और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।

पीड़ित राजा बैन का आरोप है कि कुछ ही देर में अंकित सोनकर का भाई विशाल सोनकर भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यही नहीं, घर के बाहर लगे CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मोहल्ले में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राजा बैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हनुमानताल थाना पुलिस ने अंकित सोनकर और विशाल सोनकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और संपत्ति नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। । पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

इलाके में दहशत, लोगों में चर्चा

घटना के बाद सिंधी कैंप इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। देर रात घर के बाहर हुए विवाद और मारपीट से स्थानीय लोग भी सहमे हुए हैं। वहीं वायरल वीडियो के बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button