मध्य प्रदेशराज्य
2 दिन से लापता बीएससी स्टूडेंट का कुएं में मिला शव : मामला संदिग्ध, क्षेत्र में हड़कंप

सागर । सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीएससी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट का शव कुएं में पाया गया l स्टूडेंट करीब 2 दिन से लापता था, लिहाजा मामला संयुक्त है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है l
बताया जा रहा है कि खुरई रोड पर रजवांस में एक वेयरहाउस के पीछे कुएं में 22 साल के छात्र रोहित अहिरवार की लाश मिली है।
रोहित दो दिनों से लापता था। वह सागर से अपने गांव इनायतपुर लौट रहा था, तभी रजवांस के पास संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। वही स्टूडेंट का शव बरामद होने के बाद परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।







