जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज के नैनी संकरडाल में भीषण आग: महिला की जिंदा जलकर मौत, चाची-भतीजी झुलसीं

प्रयागराज के नैनी संकरडाल में भीषण आग: महिला की जिंदा जलकर मौत, चाची-भतीजी झुलसीं

प्रयागराज, यश भारत। प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के संकरडाल इलाके में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते मकान और उससे लगी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चाची और भतीजी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20260512 235553

बताया जा रहा है कि आग अचानक घर के निचले हिस्से से भड़की और कुछ ही देर में पूरे भवन में फैल गई। घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन एक महिला आग में फंस गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button