भोपालमध्य प्रदेश

आधी रात को सडक़ों पर उतरा हुजूम लोग, जताया विरोध- ताज-उल-मसाजिद से इमामी गेट तक जमा हुए लोग

आधी रात को सडक़ों पर उतरा हुजूम लोग, जताया विरोध- ताज-उल-मसाजिद से इमामी गेट तक जमा हुए लोग

– पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव, जुमे को बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल मे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली घटना के बाद भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। एक युवक के साथ बीच सडक़ पर की गई बर्बरता और धार्मिक अपमान की घटना ने आग में घी का काम किया, जिसके विरोध में मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन आधी रात तक जन-सैलाब में तब्दील हो गया। एक समुदाय का कहना है कि धार्मिक टिप्पणियां की गई हैं जो असहनीय है। टिप्पणियों से नाराज लोगों ने पुलिस कमिश्रर कार्यालय का घेराव किया व देर रात ताज-उल-मसाजिद पर एकत्रित होकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इमामी गेट से पीर गेट तक जमा रहे लोग
इमामी गेट से लेकर पीर गेट तक की सडक़ें प्रदर्शनकारियों से खचाखच भर गईं, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। प्रदर्शनकारी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और नामजद एफआईआर की मांग को लेकर अड़े रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील भी रात में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और जनता की आवाज बुलंद की।

शहर काजी की दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मामले में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने नेतृत्व संभालते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि घटना के दोषियों के साथ-साथ उन पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाए जिन्होंने इस संवेदनशील मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी जुमे को इकबाल मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

एडीजी इंटेलिजेंस को सौंपा ज्ञापन एनएसए की मांग
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील ने इस घटना को भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब पर हमला करार दिया है। उन्होंने एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा, किसी भी कीमत पर महिलाओं का अपमान और नफरत फैलाने वाली गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि पुलिस ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो जनता के साथ मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।

छावनी बना भोपाल, देर रात मिली अशांत शांति
बिगड़ते हालातों को देखते हुए भोपाल पुलिस ने पूरे संवेदनशील इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। 7 से अधिक थानों का बल और कई एसीपी स्तर के अधिकारी भारी बैरिकेडिंग के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की भारी समझाइश और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद देर रात मामला शांत हुआ, हालांकि शहर में अब भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने एहतियातन संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।

इस मामले के बाद बनी तनाव की स्थित
पुराने शहर में स्थित एक होटल में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक व युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट करते हुए समाज को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर विवाद की स्थ्तिि बन गई और लोगों ने विरोध जताया। मामले को लेकर कमिश्रर संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों को सुना गया है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button