कटनी

हर हफ्ते जनसुनवाई, कम नहीं हो रही शिकायतें, पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की फरियाद

कटनी, यशभारत। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में 12 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान शिकायत सुनवाई एवं समाधान के लिए सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेड क्वार्टर रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी अजाक शिवा पाठक जनसुनवाई में उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने परए फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने एवं साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों को दी गई। एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सायबर सेल को दिये गये। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यत: पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई। एसपी ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी समस्याओं के निराकरण एवं सुरक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button