कटनी

समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, उत्कृष्ट प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का निगमायुक्त ने किया सम्मान

निगमायुक्त तपस्या परिहार बोलीं—सटीक जनगणना ही विकास योजनाओं की मजबूत नींव

समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, उत्कृष्ट प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का निगमायुक्त ने किया सम्मान

निगमायुक्त तपस्या परिहार बोलीं—सटीक जनगणना ही विकास योजनाओं की मजबूत नींवIMG 20260512 WA00371 IMG 20260512 WA0040

कटनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने वाले उत्कृष्ट प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नगर निगम कटनी की प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने सभी कर्मियों को पुष्पगुच्छ एवं पेन भेंट कर उनके दायित्वनिष्ठ कार्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
निगमायुक्त ने कहा कि सीमित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना संबंधित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की कार्यकुशलता एवं उत्तरदायित्व बोध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि शासन की भावी योजनाओं और विकासात्मक नीतियों का मजबूत आधार है। सही और प्रमाणिक जानकारी से ही समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकती हैं।
उन्होंने अन्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से भी प्रेरणा लेते हुए पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को किया गया सम्मानित
जोन क्रमांक 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12, एचएलबी क्रमांक 109 की प्रगणक रीना साहू एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह तथा वार्ड क्रमांक 13, एचएलबी क्रमांक 122 की प्रगणक शशि बाला सालोमन एवं पर्यवेक्षक नीरज कुमार दुबे को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार जोन क्रमांक 2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27, एचएलबी क्रमांक 109 की प्रगणक उमा सिंह एवं पर्यवेक्षक उदयभान सिंह तथा वार्ड क्रमांक 31, एचएलबी क्रमांक 02 की प्रगणक भगवती वंशकार एवं पर्यवेक्षक अभिषेक बघेल को सम्मानित किया गया।
वहीं जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31, एचएलबी क्रमांक 03 की प्रगणक सवा बेगम एवं पर्यवेक्षक अनुराग हर्ष तथा वार्ड क्रमांक 24, एचएलबी क्रमांक 86 के प्रगणक सुमित गर्ग एवं पर्यवेक्षक कामिनी दुबे को भी उत्कृष्ट एवं समयपूर्व कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन यंत्री एवं जोनल इंचार्ज जनगणना अधिकारी अंशुमान सिंह, सुधीर मिश्रा, असित खरे, नगर जनगणना अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, मुकेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button