मध्य प्रदेशराज्य

आदेश : अब अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन जरूरतमंदों को लग पाएगा हर समय 

रीवा । रीवा में हर दिन दर्जनों लोग कुत्ता के काटने से प्रभावित होते हैं। कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए घायल इधर से उधर भटकते हैं। संजय गांधी अस्पताल में ओपीडी के बाद यदि किसी को रेबीज का इंजेक्शन लगवाना होता है तो उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। इसके कारण मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ती है। जिला अस्पताल में अधिकांश समय रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं मिलता। यही वजह है कि ऐसे घायलों और मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद अब संजय गांधी अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन जरूरतमंदों को हर समय लग पाएगा।

कैजुअल्टी प्रभारी को अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कैजुअल्टी में ही रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था की जाए। कुत्ता व जंगली जानवरों के काटने से जो भी मरीज कैजुअल्टी में पहुंचते हैं, उन्हें पहले डोज के लगाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि मरीज को पहला डोज लगाने के बाद अन्य डोज के लिए ओपीडी की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। यदि किसी को और डोज लगवाने हैं तो वह इसके लिए अधीक्षक और सीएमओ से अनुसंशा लेगा। इसके बाद ही इंजेक्शन लगवा पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button