मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत : क्षेत्र में हड़कंप 

सतना यश भारत ।जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा डंपर की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सभापुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा (26) पिता हीरालाल कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया गया कि जितेंद्र बाइक से सतना की ओर जा रहा था। इसी दौरान कृपालपुर के पास पीछे से आ रहे हाइवा डंपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और हाइवा उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक डंपर के नीचे फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

 

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक किसी परिचित से मिलने सतना आ रहा था। पुलिस ने हाइवा डंपर को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button