भोपालमध्य प्रदेश

महिला आरक्षण कानून के तत्काल क्रियान्वयन को लेकर महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान

महिला आरक्षण कानून के तत्काल क्रियान्वयन को लेकर महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने और इसमें ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग की महिलाओं को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार को भोपाल स्थित टी.टी. नगर पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे गए। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण कानून का शीघ्र क्रियान्वयन महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने मांग की कि आरक्षण के दायरे में समाज के सभी वर्गों विशेषकर ओबीसी, एससी और एसटी महिलाओं को न्यायोचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में संतोष कंसाना पूर्व पार्षद, रूपाली शर्मा महासचिव, महक राणा महासचिव, रतन पांडे ब्लॉक अध्यक्ष, माया विश्वकर्मा, रेखा मोड सहित महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाए तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप सभी वर्गों की महिलाओं को समान अवसर प्रदान किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button