जबलपुरमध्य प्रदेश

तमाम झंझावातों के बीच कलेक्टर-एसपी संभाले रहे मोर्चा,शाम तक चलेगा सर्च अभियान

63 घंटे लगातार चला बचाव अभियान

जबलपुर,यशभारत। बरगी डैम क्रूज हादसे में सवाल तरह-तरह के उठ रहे हैं, घटना के बाद कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जिस तरीके से तमाम झंझावातों के बीच मोर्चा संभाल रखे हुए हैं। बरगी डैम क्रूज हादसे में लापता सभी लोगों की तलाश पूरी हो चुकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर रविवार शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा जाएगा। कलेक्टर | राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर डीप स्कूबा डाइविंग टीम तैनात है।

बरगी हादसे कि त्रासदी में लोगों को जीवित बचाने और मृत व्यक्तियों को पानी से निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले सेना एनडीआरएफएसडीआरएफ ठेका कंपनी के साहसी कर्मचारी क्षेत्रीय तैराकों की सहभागिता पर प्रशासन की ओर से आभार प्रगट करने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं एसपी संपत उपाध्याय घटना स्थल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति छूट न गया हो। साथ ही हादसे से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को एकत्रित करने के उद्देश्य से भी अभियान जारी रखा गया है। प्रशासन सन के अनुसार सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए पूरे पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है और शाम तक रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button