जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरगी बांध क्रूज हादसा: लापता लोगों की सूची आई सामने, मासूम बच्चे भी शामिल

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजनों की बढ़ी चिंता

बरगी बांध क्रूज हादसा: लापता लोगों की सूची आई सामने, मासूम बच्चे भी शामिल

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजनों की बढ़ी चिंता∼

जबलपुर, यश भारत। बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब लापता यात्रियों की सूची भी सामने आ गई है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 9 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद से बरगी बांध क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पर्यटकों से भरा क्रूज तेज हवा और पानी के बहाव के बीच संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के बाद कई यात्री पानी में बह गए। कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट के सहारे अपनी जान बचाई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।

IMG 20260501 WA0025
लापता लोगों की सूची में तमिल (5 वर्ष), विराज सोनी (6 वर्ष), मयूरम (9 वर्ष), पूनम थापा (7 वर्ष), ज्योति श्रीवास (34 वर्ष), त्रिशान/जहान (4 वर्ष), प्रदीप मैसी, मरीना मैसी और कामराज के नाम शामिल हैं। सूची सामने आने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
इधर एनडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button