जबलपुरमध्य प्रदेश

बस पकड़ते वक्त फिसला पैर, दीनदयाल चौक पर युवक की दर्दनाक मौत, लखनादौन निवासी युवक हादसे का शिकार, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल चौक पर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बस पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक लखनादौन का रहने वाला था .वह दीनदयाल चौक पर बस पकड़ने के लिए खड़ा था। इसी दौरान जैसे ही वह चलती बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा।

चक्के की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

गिरते ही बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। कुछ ही क्षणों में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button