देश

जबलपुर मंडल के सीनियर डीओएम ने अधिकारियों के साथ किया कटनी-कैमोर रेल खंड का निरीक्षण

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम आज आधिकारिक दौरे पर कटनी पहुँचे। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उनके साथ राजेश कुमार मंडल एवं डिप्टी प्रबंधक (गुड्स) विश्वरंजन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों की इस टीम ने संयुक्त रूप से कटनी से कैमोर तक के रेल मार्ग का सघन निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने कटनी से कैमोर के बीच रेल ट्रैक की स्थिति और संरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। टीम ने विशेष रूप से कैमोर क्षेत्र की विभिन्न रेलवे साइडिंग्स का दौरा किया और वहां के तकनीकी बुनियादी ढांचे का परीक्षण किया। मालगाड़ियों के सुगम आवागमन और साइडिंग की परिचालन क्षमता पर विस्तृत चर्चा की गई।

स्थानीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रिंस विक्रम और राजेश कुमार मंडल ने स्थानीय रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ट्रैक और साइडिंग के रखरखाव में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये। स्थानीय स्तर पर परिचालन में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे फील्ड स्टाफ के साथ बेहतर समन्वय बनाकर रेल सुविधाओं और परिचालन को और अधिक सुदृढ़ करें। इस दौरे के दौरान कटनी और कैमोर के स्थानीय रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस उच्च स्तरीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इस औद्योगिक खंड में रेलवे की परिचालन सुरक्षा और दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाना है।

IMG 20260425 WA0661

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button