कटनी

कटनी जंक्शन पर रेल प्रशासन की सख्ती, आधा दर्जन स्टालों पर कार्रवाई,

निरीक्षण के दौरान सीमा से बाहर सामान रखने पर जब्त हुई सामग्री

कटनी जंक्शन पर रेल प्रशासन की सख्ती,
आधा दर्जन स्टालों पर कार्रवाई,

निरीक्षण के दौरान सीमा से बाहर सामान रखने पर जब्त हुई सामग्रीScreenshot 20260422 120809 Chrome

कटनी,यशभारत।यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने कटनी जंक्शन पर सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर संचालित आधा दर्जन स्टालों पर नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार रेल अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर अचानक जांच की, जिसमें कई स्टॉल संचालक निर्धारित सीमा से बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करते पाए गए। इससे यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
निरीक्षण के दौरान रेलवे टीम ने सीमा से बाहर रखी गई खाद्य सामग्री और रेल नीर की बोतलों को जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित स्टॉल संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पर अन्य स्टॉल संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button