महिला आरक्षण पर विधानसभा सत्र 27 को , सीएम मोहन यादव विपक्ष पर जमकर बरसें , लोकतंत्र अहम मोड़ पर
Assembly session on women's reservation on 27th, CM Mohan Yadav lashes out at opposition, democracy at crucial juncture

महिला आरक्षण पर विधानसभा सत्र 27 को , सीएम मोहन यादव विपक्ष पर जमकर बरसें , लोकतंत्र अहम मोड़ पर
भोपाल यश भारत । महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में हुए घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे निंदनीय और कष्टकारी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस समय एक अहम और निर्णायक दौर से गुजर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सम्मान से जुड़ा यह विषय अत्यंत संवेदनशील है, लेकिन संसद में जिस तरह की स्थिति बनी वह चिंता का विषय है। लेकिन आज के समय में बहनों की गरिमा के साथ जिस प्रकार का व्यवहार हुआ वह बेहद पीड़ादायक है। सीएम यादव ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर गंभीर पहल की और शुरुआत से ही सभी दलों को सुझाव देने का अवसर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा सभी दलों को खुला पत्र लिखकर चर्चा का अवसर सुनिश्चित किया गया ताकि किसी को उपेक्षा का आरोप लगाने का मौका न मिले। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। भाजपा इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बता रही है जबकि विपक्ष सरकार पर देरी और राजनीतिक लाभ लेने के आरोप लगा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक बहस को जन्म दे सकता है।







