जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

तिलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 97 हजार के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। नशा विरोधी अभियान के तहत तिलवारा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.781 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 97,000 रुपये बताई जा रही है।

जंगल की तरफ भाग रहे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल की रात तिलवारा पुलिस जब क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी नेशनल हाईवे रोड स्थित चूल्हा गोलाई नहर के पास तीन युवक हाथों में बैग लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की ओर भागने लगे, जिन्हें टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दबोच लिया।

ओडिशा से लाए थे खेप

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम पटेल (28) निवासी जोधपुर पड़ाव, शुभम शुक्ला (28) निवासी विदिशा और नीरज डेहरिया (23) निवासी ग्राम घाना के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह गांजा ओडिशा से खरीदकर लाए थे और इसे छोटे-छोटे पैकेट (पुड़िया) बनाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस टीम की सफलता

04 17

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा, उनि अभिषेक कैथवास, सउनि जगदीश सिहं, प्रआर 523 जयशंकर, प्रआर 1179 दिनेश डेहरिया, आर.2195 सुनील परवारी, आर. राजेश गुप्ता, आर.2100 पिन्टू यादव, आर.799 अभय बघेल की संपूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button