जबलपुरमध्य प्रदेश

फुटबालः फाइनल जीतकर स्टेमफील्ड स्टेट यूथ लीग के लिए किया क्वालीफाई

उपविजेता नर्मदा वैली मंडला रही

जबलपुर, यशभारत। स्टेट यूथ लीग-15 2026 का शुभारंभ 16 मार्च को हुआ, जिसका सफल आयोजन स्टेमफील्ड फुटबॉल क्लब द्वारा बालाघाट और जबलपुर-दो स्थानों पर किया गया। यह टूर्नामेंट 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें आठ जिला टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उच्च स्तरीय फुटबॉल, अनुशासन और सराहनीय खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिला।

08 9

फाइनल मुकाबला स्टेमफील्ड और नर्मदा वैली मंडला के बीच खेला गया। मैच 1-1 की रोमांचक बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में स्टेमफील्ड स्त्रष्ट ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आलोक चंसोरिया रहे। इस अवसर पर अमित देव रंजन (फुटबॉल सचिव, मध्य प्रदेश), श्री पर्व जायसवाल (प्रबंध निदेशक, स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल), गौतम कर (फीफा इंस्ट्रक्टर) तथा सैयद हसनैन अली (MPFA HOD एवं रेफ्री कमेटी सदस्य) भी उपस्थित रहे। चैंपियन ट्रॉफी स्टेमफील्ड फुटबॉल क्लब ने जीती, जबकि उपविजेता नर्मदा वैली मंडला रही। इस शानदार जीत के साथ स्टेमफील्ड स्नष्ट ने दृस्त्रस्त्र यूथ लीग के लिए आधिकारिक रूप से क्वालिफाई कर लिया है।

WhatsApp Image 2026 04 17 at 13.51.57

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button