कटनी

साहित्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन कल काव्य संग्रह अनुभूति का भी होगा विमोचन, होटल अरिंदम में देश की विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी में होगा समारोह

कटनी। कल 17 अप्रैल की शाम कटनी के काव्य और साहित्य जगत के लिए यादगार बनने जा रही है। होटल अरिंदम के कांफ्रेस हॉल में जन परिषद के तत्वाधान में साहित्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से किया गया है।, जिसमे देश के नामी कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सुरेश सोनी (ऋतुराज) की काव्य कृति अनुभूति का विमोचन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. राजेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अध्यक्षता विधायक संदीप जायसवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की मौजूदगी रहेगी। अन्य अतिथियों के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला, जनपरिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव भोपाल, मिसेज यूनिवर्स टाइटेनिक ब्यूटी डॉ प्रगति सेठ, कविता जगत के सशक्त हस्ताक्षर मनोहर मनोज, जनपरिषद के प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव भोपाल, कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की उपस्थिति रहेगी। समारोह में देश के प्रतिष्ठित रचनाकार और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा काव्य कृति अनुभूति की समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी। काव्य संध्या में बनारस के ओजस्वी कवि वैभव अवस्थी और लखनऊ के गीतकार दाबर रजा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार आशीष सोनी, जनपरिषद कटनी चैप्टर के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव प्रखर, वूमन विंग की राष्ट्रीय सचिव शिल्पी सोनी, वूमन विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा चौधरी, आयोजन समिति के सदस्य साहित्यकार राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं डॉ सुरेन्द्र राजपूत ने समस्त आमंत्रितजनों से समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button