कटनी

अवैध शराब के ठिकानों पर ढीमरखेडा पुलिस की दबिश, 15 मामले दर्ज, भारी मात्रा में शराब जब्त

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा पुलिस ने 15 अलग-अलग अवैध शराब ठिकानों पर कार्यवाही की है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपी श्रीलाल यादव पिता पांडूराम यादव निवासी महगंवा के कब्जे से 17 पाव प्लेन शराब, राजभान पिता विष्णु यादव निवासी महगंवा के कब्जे से 21 पाव देशी प्लेन शराब, शंकर लाल पिता स्व. रामसेवक राय निवासी इमलई के कब्जे से 16 पाव देशी प्लेन शराब, सुहाग बाई पति दनुज बर्मन मुरवारी के कब्जे से 12 पाव देशी प्लेन 6 पाव लाल मसाला शराब, सौरभ पिता रमेश लोधी दशरमन के कब्जे से 14 बाटल बीयर 11 पाव देशी प्लेन शराब, पूनम जैन कछारगांव के कब्जे से 18 बीयर, मधु पिता दईया कुम्हार दशरमन के कब्जे से 15 बीयर, राकेश पिता रामदीन लोधी ठिर्री के कब्जे से 45 पाव लाल मसाला, किस्सू पटेल झिन्नापिपिरया के कब्जे से 22 पाव देशी प्लेन शराब, बालगोविंद पिता राजकुमार पटेल मुरवारी के कब्जे से 101 पाव देशी लाल प्लेन शराब, ओमप्रकाश पिता कौशल मिश्रा अत्तरसूमा के कब्जे से 18 पाव देशी प्लेन शराब, सोमनाथ पिता जगन्नाथ पटेल के कब्जे से 16 पाव देशी प्लेन शराब, संजय पिता तोताराम वंशकार ढीमरखेड़ा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब, राजभान पिता विष्णु यादव महगंवा के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन शराब, दुर्गा बाई पति मिथलेश बर्मन देवरी के कब्जे से 15 पाव मसाला 10 पाव देशी प्लेन शराब, सुधा बाई पति मणिशंकर लोधी सनकुई के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button