भोपालमध्य प्रदेश

अम्बेडकर जयंती पर भोपाल में यातायात डायवर्जन: बोर्ड ऑफिस चौराहा रहेगा बंद

अम्बेडकर जयंती पर भोपाल में यातायात डायवर्जन: बोर्ड ऑफिस चौराहा रहेगा बंद

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

भोपाल, यशभारत। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर आने वाले यातायात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया है। नर्मदापुरम रोड से आईएसबीटी या पिपलानी जाने वाले वाहन अब आरआरएल तिराहा, शक्ति नगर और कस्तूरबा हॉस्पिटल होकर गुजरेंगे। वहीं, जो वाहन नर्मदापुरम रोड से डीबी मॉल या जिला कोर्ट की ओर जाना चाहते हैं, वे गणेश मंदिर और अंबेडकर फ्लाईओवर का उपयोग कर एमपी नगर थाना चौराहा पहुँच सकेंगे।
न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज और आईएसबीटी जाने वाले वाहनों के लिए व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक और वल्लभ भवन रोटरी वाला मार्ग निर्धारित किया गया है। इसी तरह आईएसबीटी से न्यू मार्केट की ओर आने वाले वाहन चेतक ब्रिज और ज्योति टॉकीज से राइट टर्न लेकर होटल रेसिडेंसी और शौर्य स्मारक के रास्ते जा सकेंगे। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कोर्ट चौराहा जाने वाले ट्रैफिक को 6 नंबर स्टॉप और व्यापम चौराहा की ओर डायवर्ट किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button