भोपालमध्य प्रदेश

खुला गड्ढा बना खतरा लिंक रोड 1 पर बड़ा हादसा होने की आशंका

। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में शामिल लिंक रोड नंबर 1 पर रेड क्रॉस चौराहे के पास गुलाब पार्क के सामने नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। यहां निगम द्वारा खोदा गया एक बड़ा गड्ढा कई दिनों से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुला पड़ा हुआ है जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढे के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है जब कम रोशनी के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं देता और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं जिनमें ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूली वाहन और आम नागरिक शामिल हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द गड्ढे को भरने या उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button