जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

LPG के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी! ग्रीन आशा ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज 

अब तक निकल चुके हैं ये 9 शिप

ईरान जंग के बीच भारत का एक और जहाज होर्मुज से निकल चुका है। अब तक 9 शिप होर्मुज से गुजरे हैं। एलपीजी संकट की खबरों के बीच जहाज ग्रीन आशा इसे लेकर भारत का रुख कर रचुका है। जानें अब तक होर्मुज से निकले हैं कितने जहाज।

green asha Indian flagged ship cross Hormuz

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा। ऐसे में कई देश एनर्जी क्राइसिस से जूझ रहे हैं। हालांकि, एलपीजी के मोर्चे पर देश के लिए खुशखबरी है। भारतीय ध्वज वाले जहाज ग्रीन आशा ने ईरान के पास मौजूद संकरे समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव शुरू होने के बाद, यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाला भारत का नौवां जहाज है।

एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज होर्मुज से निकला

 ईरान ने अमेरिका, इजरायल से युद्ध शुरू होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। इसको दुनिया के एनर्जी सेक्टर के लिए काफी अहम रास्ता माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व में होने वाले पेट्रोलियम के कुल व्यापार में से 20 फीसदी हिस्सा इसी क्षेत्र से होकर जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन आशा एक एलपीजी टैंकर है और बढ़ते जोखिमों के बावजूद इसका सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना, इस क्षेत्र पर भारत की निरंतर निर्भरता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button