मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकराई : दो युवकों की मौके पर मौत… क्षेत्र में हड़कम्प 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सुबह किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंडोल जा रहे थे जा रहे थे। इसी दौरान पोड़ी गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज गति के कारण सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान डिलेंद्र यादव 20, शिवांक मर्सकोले 21 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत बंडोल थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। बंडोल थाना प्रभारी मनोज जंघेला का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है, जिससे लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button