यश भारत ब्रेकिंग बंगाली क्लब के सामने मार्केट में भीषण आग, म्यूज़िक पैलेस सहित कपड़ों की दुकान चपेट में

जबलपुर। शहर के बंगाली क्लब के सामने स्थित मार्केट में आज अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले म्यूज़िक पैलेस में लगी, जो तेजी से ऊपर स्थित कपड़ों की दुकान तक फैल गई। आग की लपटें लगातार बढ़ रही हैं और आसपास की दुकानों तक खतरा बना हुआ है।
मौके पर आग बुझाने का काम जारी है, अभी आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, संबंधित थाने का पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है और क्षेत्र को घेर लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया जा रहा है।
👉 आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, स्थिति गंभीर
👉 दमकल व पुलिस की टीम मौके पर तैनात
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में सहयोग करें।
(अपडेट जारी…)






