विदेश

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, ‘वेलकम टू हेल’ से दिया बड़ा संदेश

अमेरिका की नजर ईरान के खार्क द्वीप

ईरान | मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसके सैनिक जमीनी कार्रवाई करते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान के सरकारी अखबार तेहरान टाइम्स ने अपने फ्रंट पेज पर “Welcome to Hell” लिखकर साफ संकेत दिया है कि किसी भी सैन्य कदम का जवाब कड़ा होगा। ईरानी अधिकारियों ने दोटूक कहा है कि यदि अमेरिकी सैनिक ईरान की जमीन पर उतरते हैं, तो वे “ताबूतों में ही वापस लौटेंगे।”

ईरान ने खाड़ी देशों को भी आगाह किया है कि वे अपनी जमीन का इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए न होने दें। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के बीच ईरान ने अपनी मिसाइल यूनिट्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को हाई अलर्ट पर रखा है।

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका ने हवाई हमलों के बजाय जमीनी हस्तक्षेप किया, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है। इससे पहले 3,500 नौसैनिकों के साथ युद्धपोत USS Tripoli को भी ऑपरेशन क्षेत्र में तैनात किया जा चुका है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की नजर ईरान के खार्क द्वीप पर हो सकती है, जो देश के लगभग 90% कच्चे तेल के निर्यात का प्रमुख केंद्र है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस द्वीप पर नियंत्रण स्थापित कर अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बना सकता है और उसे हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मजबूर कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button