भोपालमध्य प्रदेश

अष्टमी पर शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया देवी का साक्षात स्वरूप

Shivraj Singh Chouhan worships girls on Ashtami, calls daughters the embodiment of the Goddess

अष्टमी पर शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया देवी का साक्षात स्वरूप

पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल निवास पर कराया कन्या भोज, सनातन परंपरा का महत्व बताया

यश भारत भोपाल। शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री, ने चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के अवसर पर अपने भोपाल स्थित निवास पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। पूजन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं के चरण पूजित कर तिलक लगाया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सही अर्थों में देवी का साक्षात स्वरूप हमारी बेटियां ही हैं। उन्होंने कहा कि यदि देवी माँ का प्रत्यक्ष रूप कहीं दिखाई देता है, तो वह हमारी बेटियों में ही नजर आता है।

उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व है और परंपरा के अनुसार अष्टमी एवं नवमी पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाता है। यह हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जिसमें नारी शक्ति को देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवरात्रि के अंतिम दिनों में माँ सिद्धिदात्री के रूप में आशीर्वाद देती हैं और इस दौरान कन्या पूजन कर हम उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर पूरे माहौल में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जहां कन्याओं को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button