भोपाल
नवरात्रि पर निकली भव्य चुनरी यात्रा

नवरात्रि पर निकली भव्य चुनरी यात्रा
फोटो केप्शन – महापौर मालती राय ने धर्म ध्वज थामा
भोपाल, यश भारत । नवरात्रि पर्व के अवसर पर बिट्टन मार्केट क्षेत्र में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में महापौर मालती राय धर्म ध्वज धारण कर शामिल हुईं। यात्रा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरी यात्रा के दौरान माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।







