कटनीमध्य प्रदेश

रायल्टी में गड़बड़ी पर खनिज विभाग ने कसा शिकंजा:

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खदान संचालकों को सख्त चेतावनी”

रायल्टी में गड़बड़ी पर खनिज विभाग ने कसा शिकंजा:

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खदान संचालकों को सख्त चेतावनी”

कटनी । वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए जिले में खनिज विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर तहसील विजयराघवगढ़ क्षेत्र में संचालित चूना पत्थर (लाइम स्टोन) खदानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खनिज अमले ने खदानों में उत्पादित खनिज की मात्रा और उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और पोर्टल में दर्ज आंकड़ों से मिलान किया। इस दौरान उत्पादन और स्टॉक में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
खनिज अधिकारियों ने खदान संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे शीघ्र अपने स्टॉक का प्रेषण करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर रायल्टी राशि जमा करें।
प्राथमिक जांच के तहत ग्राम नन्हवारा, सुनहरी, सलेया, आमहेटा, विस्तरा और बड़ारी क्षेत्र की खदानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें सीमको, कर्मचंद्र, दुबास, आर.बी. गौर और रवि ग्रोवर की खदानें शामिल रहीं।
विभाग ने सभी पट्टाधारियों को 28 मार्च तक रायल्टी जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में रायल्टी में कमी पाए जाने पर संबंधित खदान संचालकों के खिलाफ रिकवरी की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप संचालक खनिज आर.के. दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं कमलकांत परस्ते सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा अन्य खदानों में भी जांच की कार्रवाई लगातार जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button