मध्य प्रदेशराज्य
कार कांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: पति ही निकला पत्नी का कातिल, डॉ. नीलेश ने ही पत्नी ‘सीमा’ को कार में लॉक कर जिंदा जलाया

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास कार में जिंदा जलकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने रूह कंपा देने वाला खुलासा किया है। जिसे शुरुआत में एक ‘दुर्घटना’ बताने की कोशिश की गई, वह दरअसल गढ़ाकोटा के डॉ. नीलेश पटेल द्वारा रची गई एक ‘वेल प्लान्ड मर्डर’ (नियोजित हत्या) की पटकथा निकली। सानौधा थाना पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी साक्ष्यों ने साफ कर दिया है कि आरोपी डॉक्टर ने अपनी पत्नी सीमा को रास्ते से हटाने के लिए उन्हें कार के भीतर कैद कर जिंदा जला दिया।
साजिश की परतें: ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की सघन पूछताछ और एफएसएल (FSL) की जांच में जो हकीकत सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। आरोपी डॉ. नीलेश पटेल ने सुनियोजित तरीके से कार रोकी और खुद बाहर निकल गया। उसने कार की ‘सेंट्रल लॉकिंग’ का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी सीमा पटेल को भीतर ही लॉक कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सकें। इसके बाद गाड़ी में आग लगा दी गई। सीमा पटेल केबिन के भीतर तड़पती रहीं और चीखती रहीं, लेकिन पत्थर दिल डॉक्टर पति तमाशबीन बनकर अपनी जीवनसंगिनी को राख होते देखता रहा।
कत्ल की वजह: अवैध संबंध और पारिवारिक कलह
सूत्रों के मुताबिक, इस जघन्य हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों और लंबे समय से चले आ रहे गंभीर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी डॉक्टर अपनी पत्नी सीमा से पीछा छुड़ाना चाहता था और इसी मकसद से उसने इस ‘परफेक्ट मर्डर’ का षड्यंत्र रचा, ताकि दुनिया को लगे कि यह शॉर्ट सर्किट से हुआ एक सड़क हादसा है। हालांकि, मृतिका के भाई के शुरुआती आरोपों और सानौधा पुलिस की मुस्तैदी ने इस ‘सफेदपोश कातिल’ के झूठ के पुलिंदे को ढहा दिया।
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो से विशेष चर्चा में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया था। शुरुआत में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन मृतिका के परिजनों के आरोपों और घटनास्थल के तकनीकी निरीक्षण (FSL) के बाद संदेह गहरा गया। सघन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी डॉ. नीलेश पटेल ने अपनी पत्नी सीमा पटेल की हत्या की नीयत से कार में आग लगाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इलाके में सनसनी, पेशे पर लगा दाग







