मंडला lथाना टिकरिया अंतर्गत ग्राम हर्राटीकुर में घरेलू विवाद के दौरान नाती ने ही घरेलू विवाद के दौरान झड़प करते हुए दादा के गुप्तांग में वार कर, मौत के घाट उतार दिया l घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई l
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी द्वारा अपने रिश्ते के दादा मुन्नालाल कुलस्ते, निवासी हर्राटीकुर के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंची और उनकी मृत्यु हो गई।
उक्त घटना पर थाना टिकरिया पुलिस द्वारा करण पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित पिता गुल्ले सिंह कुलस्ते, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम हर्राटीकुर थाना टिकरिया जिला मंडला को गिरफ्तार किया गया तथा विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Back to top button