भोपालमध्य प्रदेश

नाप-तोल विभाग को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 2 बजे धमाके का दावा

नाप-तोल विभाग को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 2 बजे धमाके का दावा

​भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के लीगल मेट्रोलॉजी (नाप-तोल) विभाग के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ईमेल के जरिए विभाग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्यालय को लगातार दूसरे दिन यह धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें आज दोपहर 2:00 बजे कार्यालय परिसर में धमाके होने की चेतावनी दी गई है।
ईमेल में क्या है?
​आज सुबह प्राप्त हुए इस ईमेल में कथित तौर पर दावा किया गया है कि पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल कर कार्यालय में 4 छोटे  आरडीएक्स बम लगाए गए हैं। मेल भेजने वाले ने इसे दोपहर 2:00 बजे सक्रिय करने की बात कहते हुए सभी को तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी दी है।
​तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र
​ईमेल की भाषा और सामग्री काफी अजीब और डराने वाली है। इसमें किसी तमिल मुक्ति संगठन का नाम लिया गया है और तमिलनाडु की राजनीति, डीएमके  सरकार, उदयनिधि स्टालिन और कुछ सामाजिक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मेल में लिखा गया है कि वे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए बदलाव लाएंगे।
​कल भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद विभाग में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी, लेकिन आज दोबारा मेल आने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में तत्काल सूचित कर दिया गया है। साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले की जांच में जुट गई है। दोपहर 2 बजे की समय सीमा को देखते हुए कार्यालय परिसर की सघन तलाशी और इसे खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button